फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 04 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन और जन जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। झंडी दिखाने के बाद मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता रथ 30 दिन तक जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में भी बाधा बनता है। समाज को इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आगे आना होगा। बाल विवाह मुक्त रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर पोस्टर, बैनर, पंपलेट, ऑडियो संदेशों और नुक्कड़ सभाओं के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। रथ के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत बाल विवाह कराने, बढ़ावा देने या इसमें सहयोग करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें