फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चिल्हिया और कंदवा बाजार में श्रद्धा से मना छठ पर्व

Sun, 15 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चिल्हिया थाना परिसर स्थित पोखरे के पास धनंजय सिंह के नेतृत्व में छठी मइया की मूर्ति स्थापित की गई। यहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कंदवा बाजार और ग्राम सभा चनरगड्डी स्थित पोखरों पर भी व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। घाटों पर पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें