शहर के सनई चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पर दुर्गा प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। संवाद
शाहपुर। क्षेत्र में तैयार किए गए पंडालों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के लिए चहल-पहल दिखी। रविवार सुबह से ही गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिमा ले जाते नजर आए। दिनभर नगर क्षेत्र में जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रविवार सुबह उमसभरी गर्मी के बीच युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शाहपुर से मेन रोड स्थित मूर्तिकारों की दुकान पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाएं लीं और ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप पर लादकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान इटवा पुलिस जगह-जगह तैनात रही।