फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेटेलाइट कैंपस की मांग करेगा व्यापार मंडल

Sun, 09 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी राज्यपाल से मिलकर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रोफेशनल और सेटेलाइट कैंपस बांसी में बनाए जाने की मांग करेंगे। अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि जिले का केंद्र बिंदु बांसी है, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय जाने के लिए इटवा, डुमरियागंज, बांसी सहित तीन तहसील के लोगो को बांसी से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगो को विश्वविद्यालय पहुंचने में 100 से 125 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस कारण विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या काफी कम है। यदि बांसी में इसका प्रोफेशनल और सेटेलाइट कैंपस खुल जाए तो दूरी काफी कम हो जाएगी तथा छात्रों की संख्या में काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें