शोहरतगढ़। लक्ष्मी पूजा और दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को शोहरतगढ़ थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संभ्रांत नागरिकों के साथ मूर्ति पूजा आयोजक, डीजे संचालक और पटाखा कारोबारी शामिल हुए। पुलिस ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। मूर्ति स्थापना और विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।