शोहरतगढ़। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी और जवानों संग पैदल मार्च कर नगर का भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र व दशहरा पर्व में खलल डालने वाले तथा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगर सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ व बनाए रखने व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पैदल मार्च निकाला गया, जो निरंतर चलता रहेगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। कुछ जवान सादी वर्दी में भ्रमण कर रहे हैं। पैदल मार्च में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।