कपिलवस्तु जिले में बस दुर्घटना स्थल पर बचाव में जुटी पुलिस व ग्रामीण। स्रोत सोशल मीडिया
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार की सुबह बस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही बस सुबह जिले के शिवराज नगर पालिका-वार्ड नंबर एक उमरी में हादसे का शिकार हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। वार्ड पुलिस कार्यालय चंद्रौटा के अनुसार, अनियंत्रित गति के कारण बस पलटने से तीन लोग घायल हो गए।