लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र में घोंघी नदी में रविवार शाम एक व्यक्ति की लाश मिली। शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। पुलिस आसपास के जनपदों में पहचान के लिए कोशिश कर रही है। लोटन क्षेत्र के जगन्नाथ स्वामी मंदिर के सौ मीटर पश्चिम घोंघी नदी में ग्रामीणों ने एक शव उतराया देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।