ढेबरुआ। क्षेत्र के घरूआर गांव के नजदीक रेलवे लाइन किनारे अधेड़ का शव देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन किनारे पड़े शव के सिर, चेहरा और पैर में चोट लगी थी, जिससे लगता है कि उसे ट्रेन की चपेट में आने से चोट लगी और मृत्यु हो गई। उसने कुर्ता व धोती पहन रखी थी, जिसकी उम्र 55 से 60 के आसपास लग रही थी। सूचना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी अमित चौधरी पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।