जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जगमोहनी अनाथ आश्रम के बगल में बृहस्पतिवार देर शाम को सरयू नहर में एक व्यक्ति का उतराया हुआ शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव की पहचान जोगिया कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र राम अवतार के रूप में की है। भाई फूलचंद को जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंच कर शव की पहचान की। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शव सुपुर्द किया जाएगा।