राजकीय पुस्तकालय में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाजे छात्र। संवाद
सिद्धार्थनगर। राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी। इससे अभ्यर्थियों के आने-जाने का समय और पुस्तकालय में उपस्थिति की जानकारी मिल जाएगी। वहीं अभिभावक को भी अपने पाल्य के बारे में जानकारी मिलेगी। राजकीय पुस्तकालय में प्रतिदिन 150 ये अधिक अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। इसमें कई छात्र सुबह नौ बजे तो कुछ दोपहर में पहुंचते हैं। निर्धारित समय न होने से पुस्तकालय में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी नहीं हो पाती। ऐसे में अब बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे आने-जाने वाले लोगों को रिकॉर्ड पुस्तकालय में दर्ज होगा। इससे इंचार्ज आसानी से आने-जाने वालों के समय की जानकारी कर पाएंगे। वहीं लाइब्रेरी में कब पहुंचे और कब वहां से निकले, इसकी जानकारी छात्रों के अभिभावकों को इंचार्ज के जरिये आसानी से मिल जाएगी। पुस्तकालय इंचार्ज डॉ. भारद्वाज शुक्ल ने बताया कि शासन से अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक की सुविधा शुरू की गई है।