महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के सोहांस शुमाली टोला बदलापुर निवासी रामकिशुन (40) पुत्र जोखू सोहांस बाजार से घर जाने के दौरान हादसे में घायल हो गया। वह सोहांस महदेवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। जिसे ग्राम प्रधान सोहांस शुमाली महबूब चौधरी ने निजी क्लीनिक पर ले जाकर इलाज करवाया और उसे घर भिजवाया।