बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर देवीपुर गांव के मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब चार बजे बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में इटवा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी तबरेज खान (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे इटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तबरेज इटवा की तरफ से बिस्कोहर किसी काम से जा रहा था। देवीपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचा था कि गांव की तरफ मोड़ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। लोगों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए उसके सिर में गहरी चोट लग गई।