फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। एनएच-28 पर सोनखर गांव के पास शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक की टक्कर लगने से 38 वर्षीय अर्जुन साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के टेढि़या सोनखर गांव निवासी अर्जुन साहनी पुत्र सोमई शाम साढ़े सात बजे एनएच-28 पर स्थित सोनखर मंदिर के पास सड़क की पटरी पर खडे़ थे। तभी बांसी से नौगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लक्ष्मण, मुराली व अन्य लोगों ने उसे बांसी स्थित अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें