डुमरियागंज। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन डुमरियागंज बीडीओ को देकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में मांग किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कृषि रसायनों की समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खाद, बीज और रसायनों में मिलावट करने वालों पर कानून बनाकर कठोर कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में खराब सरकारी नलकूपों की मरम्मत कराकर फसलों की सिंचाई व्यवस्था सुचारू बनाई जाए। इस दौरान भारतीय किसान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष वासुदेव धर दूबे, महामंत्री मंकेश्वर पांडेय, अजय पांडेय, रमेश सोनी, राजकुमार चौधरी, अवधेश चौधरी आदि मौजूद रहे।