फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उसका में हुआ बालाजी का भजन-कीर्तन

Sun, 21 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। बालाजी सरकार का भजन-कीर्तन रविवार को उसका बाजार कस्बा के भारतीय स्टेट बैंक के सामने गांधी चबूतरे पर संपन्न हुआ। मेंहदीपुर बालाजी सरकार का 11वां भजन-कीर्तन है। इस धार्मिक आयोजन में प्रातः 10 बजे से सुंदरकांड पाठ, भव्य शृंगार और कीर्तन दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। भव्य आरती एवं विशाल भंडारा के यह संपन्न हुआ। भजन गायक प्रमोद चंचल, राज पांडेय, कुसुम आदि ने बाला जी सरकार को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक के अंजना के नंदन की बार-बार वंदना, राम न चले हनुमान के बिना आदि से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल, अनूप छापड़िया, कन्हैया लाल सोनी, धनेश वर्मा, राजू अग्रहरी, गया दीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें