पकड़ी बाजार। क्षेत्र के बनपुकरा गांव में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बैदौली की टीम ने बनपुकरा को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हरा दिया। बनपुकरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए बैदौली की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बनपुकरा की टीम 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। परवेज आलम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मुकाबले में तीन विकेट हासिल करने के साथ-साथ 15 रन भी बनाए। इस दौरान विवेक कुमार पांडेय, दूधनाथ चौहान, सदन पांडेय आदि मौजूद रहे।