डुमरियागंज | पीपुल्स इंटर कॉलेज में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करना, फर्जी कॉल का जवाब देना और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना साइबर अपराध का कारण बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, प्रधानाचार्य शिवकुमार पांडेय, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, चंद्र प्रकाश चौधरी, लालजी शुक्ला, युवराज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।