फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भ्रूण हत्या को लेकर किया गया जागरूक

Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। कस्बा के बीआरसी परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान एवं विधिक सहायता प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुई। शिविर में भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह के रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर प्रभाव डालता है। साथ ही बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल श्रम निषेध कानून, मानव तस्करी, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक मिथकों, लैंगिक समानता, शिक्षा एवं स्वावलंबन के महत्व पर संवेदनशील चर्चा की कमी आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें