सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुकदमे में नाम निकाले जाने की चर्चा हो रही है। लोग इसे सिद्धार्थनगर थाने के दरोगा-सिपाही और एक व्यक्ति के बीच का बता रहे हैं। इसकी कोई पुष्टि नहीं है कि यह किस थाने का है। यह पुलिस का ऑडियो है या नहीं जांच की जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि भी नहीं करती है। सदर थाने का ऑडियो बताया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार सदर विश्वजीत शौरयान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।