फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीज मिनीकिट के लिए आवेदन शुरू

Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य सरकार की निशुल्क दलहन और तिलहन बीज मिनीकिट वितरण और प्रसार कार्यक्रम के तहत जायद-2026 में उरद एवं मूंग फसल के लिए बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि इच्छुक किसान कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर जाकर 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मिनीकिट लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनीकिट दिया जाएगा तथा वही किसान आवेदन कर सकेंगे जो कृषि विभाग में पंजीकृत हों। यदि आवेदन की संख्या जिले के लक्ष्य से अधिक हुई तो चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि विभाग ने सभी पात्र कृषकों से समय रहते आवेदन करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें