भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जबजौआ निवासी मोहम्मद जमा ने शनिवार को समाधान दिवस पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है। उसने पत्र में लिखा है कि उनके घर के सामने से अनवर के घर तक लगभग 40 मीटर का खड़ंजा बना था, जो टूट चुका है। इसके पहले आईजीआरएस पर भी खराब सड़क की शिकायत की गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है।