बांसी। त्योहार ईद-मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोतवाल मृत्युंजय पाठक की अगुवाई में जुलूस मार्गों का मुआयना किया। शमीम अहमद सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर में निकले एसओ ने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।