सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सोमवार को असम राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कल 67 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बीबीए पंचम सेमेस्टर की अनुष्का शुक्ला ने प्रथम, अरशद कमल व हिमांशु अग्रहरि ने द्वितीय और आशीष यादव, इमराना खातून, रेशमा, शाह फहद अहमद और अंचल गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। असम राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर प्रो. नीता यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डॉ. नीरज सिंह, डॉ. मयंक कुशवाहा के संयुक्त निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत असम राज्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।