फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेकाबू टैंकर ने दो बाइक को कुचला, बाल-बाल बचे सवार

Mon, 11 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया पकड़ी मार्ग पर सजनी चौराहे तेज रफ्तार से सड़क की पटरी से उतरी टैंक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग सजनी चौराहे पर सोमवार देर शाम को तेज रफ्तार टैंकर बेकाबू होकर बिजली के पोल और फिर खड़ी ट्राॅली से टकरा गया। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर पेड़ से जा कर टकराया। इस घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा। शाम के समय सजनी चौराहा के स्थानीय लोगों ने बताया कि यह टैंकर पकड़ी चौराहे पर दो बाइक सवारों को ठोकर मारकर इस सड़क से तेज रफ्तार से भाग रहा था। तब सजनी चौराहे पर काफी भीड़ भी थी। बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों जोगिया पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर एसओ जोगिया मीरा चौहान टीम के साथ पहुंच गईं। बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है, ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें