फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं में विवाद के बाद मारपीट

Sat, 01 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील परिसर में शनिवार की शाम कुछ महिलाओं ने हंगामा किया। मामला यह है कि तहसील परिसर में अचानक दो महिलाओं के बीच विवाद होने लगा। बताया जाता है कि आरोप-प्रत्यारोप को लेकर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच उनमें से एक महिला ने डायल 112 के जरिये पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम को महिलाओं ने अपनी बात बताई। टीम थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देने की बात कह कर लौट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहसील परिसर में हुए विवाद की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर पुलिस गई थी। फिलहाल अभी तक किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें