सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को आंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों से कहा कि जो भी आप लोगों की शिकायतें हैं उसे लिखित में दें। जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। इसके साथ ही निर्धारित दर से अधिक कीमत की खाद की बिक्री की सूचना मिली तो संबंधित दुकानदार पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की ओर से की जा रही मांग को समय से पूरा कराएं। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण कराएं। साथ ही प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं।