फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाहिता के साथ छेड़खानी का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने बृहस्पतिवार को इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। विरोध करने पर फरसा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। जेवरात भी छीन ले गए। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि बुधवार रात खाना पानी करके बिस्तर पर सोने चला गया। रात करीब सवा 11 बजे गांव का एक युवक घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने फरसा तान कर हत्या करने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी ने पत्नी के कान का झाला और मंगलसूत्र छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें