फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील के ग्राम पंचायत बयारा में निजी भूमि का फर्जी बैनामा और कब्जे की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई है। आरोप है कि जमीन के चार हिस्सेदारों में सिर्फ एक खातेदार से भूमि बैनामा कराया गया लेकिन फर्जी तरीके से शेष तीन खातेदारों की जमीन भी हड़प ली गई। बयारा निवासी शिकायतकर्ता विमल कुमार का आरोप है कि अन्य खातेदारों से न तो बैनामा कराया गया और न ही उनकी अनुमति ली गई। शिकायत में कहा गया है कि शपथ-पत्र और अभिलेखों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर भूमि का हस्तांतरण कराया गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें