फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर अलर्ट, एएसपी ने की वाहनों और व्यक्तियों की जांच

Mon, 24 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारत नेपाल सीमा ककरहवा में जांच करते एडिश - फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदा​धिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
विज्ञापन
- अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए बाॅर्डर पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

ककरहवा। अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पूरी मुस्तैदी रही। ककरहवा बॉर्डर पर सोमवार की शाम पहुंचे एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की विशेष जांच की। लोगों की आईडी जांची। भारत में प्रवेश करने का कारण पूछा। बिना आईडी किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एडिशनल ने सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और पुलिस के जवानों को विशेष हिदायत देते हुए सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने मुख्य रास्ते सहित पगडंडी रास्ते पर निगहबानी तेज करने के निर्देश दिए। एएसपी की अगुवाई में कस्बे में भी मार्च की गई। साथ ही सीमावर्ती इलाके में हाल में आए लोगों की जांच करने और होटल, लॉज, भीड़-भाड़ वाले स्थानों की जांच कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ककरहवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें