फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण अभियान चलाने पर व्यापार मंडल के साथ बनी सहमति

Wed, 14 Aug 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

एसडीएम और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक
नाले के अंदर टीनशेड लगाने की मिली मंजूरी, अवैध निर्माण पर लगाया रोक
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज में लगातार चार दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को व्यापारियों और एसडीएम के बीच बैठक हुई। व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर एसडीएम से पूर्व में हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बनाए गए नियमों को लागू करने की मांग की। इसके बाद एसडीएम ने नाले के अंदर दुकानदारों को टीनशेड लगाने की अनुमति दे दी। मगर किसी भी तरह का निर्माण करने से रोक दिया।

डुमरियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामदेव गुप्ता ने कहा कि सभी दुकानदार बारिश, धूप और आंधी से अपने सामान की सुरक्षा के लिए टीनशेड लगाते हैं, जिसे हटाना अनुचित है। पूर्व में भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया था, जिसमें नाले के ऊपर सामान रखकर बेचने से मना नहीं किया गया था, लेकिन नाले के ऊपर निर्माण करने से रोका गया था। व्यापारी इस पर कायम थे।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सभी व्यापारियों को अपने हद में रहकर व्यापार करना चाहिए। नाले के अंदर टीनशेड लगाने की अनुमति दी जा रही है, मगर टीन शेड के अंदर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं सरकारी कार्यालय और जमीनों से जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां कोई भी, किसी प्रकार का निर्माण नहीं कर सकेगा।
बैठक को सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुगंध अग्रहरि आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक हसन ताकीब रिजवी, लेखपाल रमेशचंद्र श्रीवास्तव, शशि प्रकाश अग्रहरि, महेश अग्रहरि, अजय अग्रहरि, विजय कसौधन, राजू अग्रहरि, भारत लाल, पिंटू, आशीष मोदनवाल, धर्मेंद्र अग्रहरि, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

सरकारी जमीन पर लगा सकेंगे ठेला, शाम को हटाना होगा

अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापारियों और एसडीएम के बीच हुई बैठक के दौरान जहां दुकानदारों को कुछ राहत मिली है। एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने कहा है कि अगर किसी को खाने पीने वाली चीजों का ठेला लगाना है तो वह उन जगहों पर लगा सकते हैं। मगर उन्हें सुबह ठेला लाना होगा और शाम को वापस ले जाना होगा। सरकारी जमीन पर एक बेंच तक नहीं रखना होगा। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ अगली बार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें