बांसी। मिश्रौलिया थाना के चेतिया चौकी के एक गांव से युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को मुमताज बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही किशोरी की तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।