फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा का निवासी ने की पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव के अरविंद कुमार शुक्ल ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और तमंचा सटाने का आरोप लगाया है। दिए शिकायती पत्र में अरविंद ने आरोप लगाया कि 20 नवंबर को सुबह बिजवार बढ़ई पेंड़रियाजीत मार्ग पर स्थित अपने खेत पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही मनबढ़ों ने कट्टा सीने पर तानकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मारपीट भी की। पेडरिया जीत की तरफ से गुजर रहे एक राहगीर ने बीच-बचाव किया। वारदात की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस बिना कार्रवाई लौट गई। अरविंद शुक्ल ने डुमरियागंज पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें