सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी बस्ती जिले के सोनहा के ग्राम चंदोखा निवासी दीपक कुमार पांडेय उर्फ दीपू को शनिवार को गिरफ्तार किया। भवानीगंज क्षेत्र के खुनखुन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उस पर हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज चंद्रकांत पांडेय, सालिक राम, शुभम शर्मा व सिद्धार्थ सिंह शामिल रहे।