सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल और थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मारपीट के आरोपी को न्यायालय ने एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर कुल छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को 2016 में दर्ज केस की सुनवाई के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 मोहम्मद रफी ने अभियुक्त विशाल कुमार निवासी भीमापार, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को दोषी करार दिया। न्यायालय ने एक वर्ष के कठोर कारावास और छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।