फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीबी जीरामजी योजना के कार्यों में लाएं गति

Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। वीबी जीरामजी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को लेकर प्रशासक व सचिव की संयुक्त बैठक सोमवार को ब्लाॅक परिसर के सभागार में हुई। बीडीओ सर्वेश मोहन ने बताया कि यह योजना गांवों में रोजगार देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इससे गांवों के पलायन को रोका जा सकेगा। वहीं इस योजना में लोटन ब्लाॅक जिले में सबसे पीछे चल रहा है। इसको गति देने के लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। श्रम और सामग्री का अनुपात 60-40 का ही रहेगा। अनुपात के अनुसार कच्चा व पक्का कार्य कराया जा सकता है। सचिव व प्रशासक को निर्देश दिए कि जिस किसी सचिव के क्षेत्र में कार्यों में शिथिलता पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सचिव मनोज कुमार, ईश्वर देव, रविंद्र कुमार जाटव, देवेंद्र मणि, आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें