फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक

Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर डुमरियागंज में बैठक की। इसमें विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक और बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को उठाने की रणनीति बनी। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी विपिन कुमार तिवारी ने हर स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट जलाल अहमद चौधरी ने गांव-गांव तक विस्तार की बात कही। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया। उन्होंने नफीस सय्यद को प्रांतीय प्रवक्ता नियुक्त किया। इमरान लतीफ ने उम्मीद जताई कि सय्यद पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें