फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी चौराहे पर अचेत पड़ा मिला युवक

Mon, 01 Dec 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर अकरा गांव निवासी हरिनरायन( 45) अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा, जहां पर डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अकरा गांव निवासी हरिनरायन (45) रविवार शाम को पकड़ी चौराहे पर गया था। देर रात घर नहीं लौटा। सुबह लोगों को पकड़ी चौराहे पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना वहां के प्रधान सुनील यादव को दी। सूचना पाकर प्रधान और गांव के लोग पहुंच गए। यहां के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा, जहां से डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज और वहां हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें