सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शुक्रवार को एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश गौड़ अपने पड़ोसी पराग प्रजापति की छत पर त्रिपाल उतारने गया था। त्रिपाल लेकर वह नीचे उतर रहा था कि सीढ़ी के बगल में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जब तक लोग को समझ पाए करंट के झटके से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष खेसरहा राघवेंद्र यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।