फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी शोहरतगढ़ में बनेगा रोगियों के लिए विश्राम स्थल

Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ में रोगियों के लिए विश्राम स्थल निर्माण कराया जाएगा। विधायक विनय वर्मा ने विश्राम स्थल की निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा। विधायक की मांग पर मंत्री ने सहमति जताई है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ सीएचसी पर प्रतिदिन 300 से अधिक रोगियों का आना जाना होता है। विश्राम स्थल न होने से रोगियों के साथ आए उनके परिजन फर्श व बाउंड्री के आस-पास बैठकर समय काटते हैं। मंत्री ने विधायक को आश्वस्त करते हुए बड़ा विश्राम स्थल बनाने की बात कही। विभाग को निर्देशित किया कि इसका एस्टीमेट बनाकर भेजें ताकि, इसी वर्ष इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें