शोहरतगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर और बढ़नी ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। दोनों केंद्रों पर कुल 292 पंजीकृत मतदाताओं में से 232 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने एसडीएम रवीश गुप्ता व सीओ मयंक द्विवेदी के साथ दोनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।