बांसी। शहरी आवास योजना के तहत कस्बे के निषाद नगर वार्ड में स्थित काशीराम शहरी आवास का आवंटन तहसील कार्यालय के सभागार में सोमवार को एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर पात्र 72 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई। आवास पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आवंटन प्रक्रिया लाॅटरी प्रक्रिया अपनाकर किया गया। कांशीराम आवास के लिए कुल 92 लोग पात्र पाए गए है। लेकिन, अभी सिर्फ 72 मकान पूरी तरह से बनकर तैयार है इसलिए 72 लोगों को आवास आवंटित किया गया। 20 लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अभी बचे हुए आवास में सफाई, बिजली, पानी आपूर्ति का कार्य चल रहा है।