भवानीगंज। थाना क्षेत्र के कारेखूट गांव की एक महिला ने बिना जानकारी खाते से पैसा निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। कमली पत्नी बक्कस निवासी कारेखूट का आरोप है कि बयारा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक से आठ अगस्त को उसके खाते से 4600 रुपये बिना उसकी जानकारी के निकाल लिया गया है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।