भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 452 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 173 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम खुरपहवा, फत्तेपुर, भरवटिया बाजार और पड़ेरिया जीत पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी उपस्थित मिली तथा एएनएम पास अपडेटेड ड्यू लिस्ट व आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। अधीक्षक ने बताया कि आंगनबाड़ी बच्चों का वजन करते हुए उम्र के अनुसार कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करें तथा टीकाकरण सत्र लेकर एएनएम से आवश्यक चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करें।