डुमरियागंज तहसील सभागार मे सुपरवाइजरो को सम्मानित करते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण) कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी 45 सुपरवाइजरों को रविवार को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्य की सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कार्यकुशलता को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार रविकुमार यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, प्रवेश कुमार शुक्ला, अजय पाठक, उदयभान, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।