भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 29 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा क्षेत्र के 437 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 176 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम भीटा नानकार पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा ब्लॉक रिस्पांस टीम के साथ करीमुल्लाह के घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए 14 माह की सईमा का टीकाकरण करवाया गया। ग्रामीणों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने काे कहा।