फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नाैकरी

Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। राजकीय आईटीआई पचमोहनी बांसी में कैंपस प्लेसमेंट के तहत रोजगार मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें 38 बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन

संस्थान में आईटीआई उत्तीर्ण 85 प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमे संस्थान के 33 और अन्य संस्थान के पांच प्रशिक्षार्थियों को चयनित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि अभिनव शर्मा और मनीष ने आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण से काफी प्रभावित हुए और यह जानकारी दी कि चयनित युवाओं को एक साल की अवधि के बाद कंपनी की ओर से एनसीवीटी अप्रेंटिशिप प्रमाण-पत्र के साथ मानदेय भी दिया जाएगा। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि रोजगार मेले से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी अमरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें