फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 44 केंद्रों पर हुआ 289 बच्चों का टीकाकरण

Wed, 20 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेवा सीएचसी क्षेत्र के लोहरौली गर्भवतियों की जांच कर टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन
भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र के लोहरौली, कंचनपुर, तिलगड़िया, बयारा, बनगवां, हिसामुद्दीनपुर, तेनुहार, तकियावा, चकचाई, महुआरा, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक सहित 44 सेंटरों पर कैंप लगाया गया। बुधवार को 289 बच्चों का टीकाकरण और 137 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। महुआरा में एएनएम वंदना यादव ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान आवश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित की। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया और गर्भावस्था के समय सावधानी के लिए जागरूक कर संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कंचनपुर, बयारा में टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार यादव, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें