फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजी दुकानों से वितरित की गई 2800 बोरी खाद

Thu, 21 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों को बृहस्पतिवार को काफी राहत मिली। क्षेत्र के निजी दुकानों पर कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के मौजूदगी में करीब 2800 बोरी यूरिया किसानों को वितरित किया गया। आठ अगस्त को ब्लाॅक क्षेत्र के गड़ावर चौराहे पर स्थित जय ट्रेडर्स पर अवैध रूप से रखे गए करीब 2800 बोरी यूरिया को डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार, तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव के मौजूदगी में सील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को गड़ावर चौराहे पर स्थित जय ट्रेडर्स के करीब 28 सौ बोरी यूरिया क्षेत्र के राकेश वर्मा, गड़ावर, राजेश खाद भंडार, शिवाजी मिश्र भनवापुर, बृजनंदन महनुआं खास, त्रिपाठी खाद भंडार बुढ़ऊं, राजेंद्र प्रसाद मन्नीजोत, ओम प्रकाश तिवारी व संजीत तिवारी महुआ खुर्द व यदुनंदन सरोथर की निजी दुकानों पर आवंटित कर वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें