डुमरियागंज। निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ( एसआईआर) कार्य डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है। शनिवार की शाम तक डुमरियागंज में 2 लाख 77 हजार एसआईआर प्रपत्र फीडिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बचे हुए मतदाताओ के प्रपत्र को भरवाकर उनकी फीडिंग के लिए प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि डुमरियागंज के सभी 451 बूथों पर एसआईआर कार्य तेजी से चल रहा है। कुल 4,13,590 मतदाताओं में शनिवार तक 2.77 लाख एसआईआर प्रपत्र फीडिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है।